[gtranslate]

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम के जोन क्रमांक 05 में शिविर आयोजित किया जाएगा जोन क्रमांक 05 के समस्‍त वार्डों का होगा विशेष भ्रमण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम के जोन क्रमांक 05 में शिविर आयोजित किया जाएगा जोन क्रमांक 05 के समस्‍त वार्डों का होगा विशेष भ्रमण

इन्हे भी जरूर देखे

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम के जोन क्रमांक 05 में शिविर आयोजित किया जाएगा जोन क्रमांक 05 के समस्‍त वार्डों का होगा विशेष भ्रमण

उज्जैन-:-मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार 23 अक्‍टूबर को नगर पालिका निगम उज्‍जैन के जोन क्रमांक 05 में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 05 के सभी वार्डों में भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित किया जाएगा।कलेक्‍टर श्री सिंह ने आदेश दिए है कि समस्त विभागों के जिला प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपरोक्‍त सभी वार्डों का भ्रमण कर शिकायतों एवं आवेदन-पत्रों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करेंगे। प्रगति की समीक्षा कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा चिन्हित स्थान पर की जाएगी।अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से इन विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा—सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण, लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरण, भूमि संबंधी (नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा) लंबित प्रकरण, न्यायालयीन आदेशों के बावजूद राजस्व अभिलेखों में अमल न होने वाले प्रकरण, सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, समग्र आईडी की ई-केवाईसी एवं आधार कार्ड निर्माण/अपडेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास उपलब्धता, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल एवं टंकी निर्माण की स्थिति, आंगनवाड़ी निरीक्षण एवं बच्चों के वजन-ऊँचाई मापन, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयाँ एवं उपकरणों की उपलब्धता, स्कूल-कॉलेज में उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता, खाद-बीज एवं अन्य आदानों की उपलब्धता, राशन दुकानों का निरीक्षण एवं जन फीडबैक, सड़क-तालाब-अमृत सरोवर-कुआँ आदि शासकीय परिसंपत्तियों का निरीक्षण, आईटीआई, तहसील, कृषि उपज मंडी, पुलिस थाना, लोक सेवा केंद्र, छात्रावास आदि शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण, खाद-बीज दुकान, गैस गोदाम, पेट्रोल पंप आदि निजी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सार्वजनिक व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं का पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुँचना।उक्‍त अभियान के सफल क्रियान्‍वयन के लिए उपायुक्‍त श्री योगेन्‍द्र पटेल को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्‍त श्री प्रफुल्‍ल कुमार गठरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा जोन से समन्‍वय के लिए प्रभारी अधिकारी जोन क्रमांक 05 श्री राघवेन्‍द्र सिंह पालिया, सहायक आयुक्‍त तथा सहायक प्रभारी अधिकारी श्री राकेश वास्‍कले होंगे। शिविर में उद्यम संवाद, यश्‍स्‍वी संवाद, इन्‍फ्लूएंसर्स संवाद का आयोजन भी किया जाएगा।उल्‍लेखनीय है कि यह अभियान जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read