[gtranslate]

नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया आकांक्षी विकासखंड गरियाबंद एवं मैनपुर क्षेत्र का मैदानी निरीक्षण

नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया आकांक्षी विकासखंड गरियाबंद एवं मैनपुर क्षेत्र का मैदानी निरीक्षण

इन्हे भी जरूर देखे


नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया आकांक्षी विकासखंड गरियाबंद एवं मैनपुर क्षेत्र का मैदानी निरीक्षण

गरियाबंद -:-27 अक्टूबर 2026/ नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के वाणिज्य विभाग की उप सचिव एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकांक्षी विकासखंड गरियाबंद एवं मैनपुर क्षेत्र का मैदानी भ्रमण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मैनपुर विकासखंड के देहारगुड़ा स्थित शासकीय विद्यालय, भाटीगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र एवं बरदुला-बोइरगांव स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में नवनिर्मित प्रसवोत्तर देखभाल कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं, गरियाबंद विकासखंड के मजरकट्टा स्थित बिहान कैंटीन का अवलोकन कर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों एवं कैंटीन प्रबंधन की जानकारी ली।


विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षण व्यवस्था एवं सीखने के स्तर में सुधार के प्रयासों की समीक्षा की। आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा प्रसवोत्तर देखभाल और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर बल दिया। बिहान कैंटीन के निरीक्षण के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार, स्थायी आय के स्रोतों के विकास एवं स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

भ्रमण के दौरान सुश्री चौधरी ने शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला स्व-सहायता समूहों एवं संबंधित अधिकारियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति, स्थानीय आवश्यकताओं और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने जनभागीदारी, विभागीय समन्वय, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत गरियाबंद की टीम उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read