[gtranslate]

जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दिए निर्देश

जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे


जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दिए निर्देश

गरियाबंद-:-30 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की सभी व्यवस्थाएं एक नवम्बर तक पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि राज्योत्सव का आयोजन गरिमापूर्ण एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, मंच, आकर्षक टेंट, साउंड सिस्टम, लाइटिंग, जनरेटर, पेयजल, स्वच्छता एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अतिथियो, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था और बैठक दीर्घा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी लगन एवं गंभीरता से पूरा करें। सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे रहें।
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष प्रदर्शनी की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी। कलेक्टर ने किसान, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), राजस्व सहित सभी संबंधित विभागों को अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। स्टॉलों में एकरूपता बनाए रखने के लिए समान डिजाइन एवं आकार के फ्लेक्स लगाए जाएं। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभाग में कुछ नवाचारपूर्ण एवं उल्लेखनीय कार्य करने को कहा।


राज्योत्सव के अवसर पर स्कूल एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रमों को शालीन, सांस्कृतिक एवं गरिमामय रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं सम्मानित होने वाले लोगों के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, श्रीफल एवं शॉल की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवंबर से 03 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रात्रि जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित विभागों को अपने-अपने भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा “सशक्त नारी, युवा उड़ान” की थीम को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read