[gtranslate]

वोट बचाओ–देश बचाओ जनमार्च में शामिल होने रायपुर के BTI ग्राउंड से दिल्ली रवाना होंगे युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में बुलंद करेंगे आवाज़, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह।

इन्हे भी जरूर देखे

रायपुर-:-लोकतंत्र, संविधान एवं देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित होने जा रहे वोट बचाओ–देश बचाओ जनमार्च में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के जुझारू युवा नेता गिरीश कुमार बघेल रायपुर के BTI ग्राउंड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गिरीश कुमार बघेल युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की गरिमा और जनता के मताधिकार की सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। दिल्ली में आयोजित जनमार्च के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित करेंगे।

बघेल ने कहा कि जनता के वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है। इस अधिकार की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read