[gtranslate]

तेंदुआ शिकार कांड में साहसिक कार्रवाई का मिला सम्मान, राज्योत्सव के मंच पर वनरक्षक लम्बोदर सोरी को कलेक्टर ने किया सम्मानित ओडिशा से आरोपियों को पकड़कर जेल पहुंचाने में निभाई थी अहम भूमिका, वन्यप्राणी संरक्षण और वानिकी प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद-:-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में वन विभाग के वनरक्षक लम्बोदर सोरी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और वन्यप्राणी संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

तेंदुए के अवैध शिकार मामले में दिखाया था साहस

वन्यप्राणी संरक्षण एवं वानिकी प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लम्बोदर सरी ने तेंदुए के अवैध शिकार के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए आरोपियों को ओडिशा राज्य से पकड़कर जेल दाखिल कराने में सराहनीय योगदान दिया था। उनकी इस कार्रवाई को वन्यप्राणी संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा गया।

देवभोग परिक्षेत्र में दे रहे हैं सेवाएं

लम्बोदर सरी वर्तमान में वन विभाग में परिसर रक्षक के रूप में धूमरगुड़ा, धूपकोट एवं इंदागांव (देवभोग) परिक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा,अवैध शिकार पर नियंत्रण और वन संरक्षण के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए राज्योत्सव समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल

राज्योत्सव के मंच पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लम्बोदर सरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि वन विभाग के उन मैदानी कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों में रहकर वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गरिमामय समारोह में मौजूद रहे जिले के अधिकारी

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गरियाबंद रिखीराम यादव,कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चन्द्राकर, गरियाबंद सहित जिले के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान कर उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के कार्यों को प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read