[gtranslate]

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें विभिन्न हितग्राहियों को पात्रता अनुसार तत्काल लाभान्वित करने के दिए निर्देश नागरिकों ने पीएम आवास की राशि, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप, नये कोटवार नियुक्ति के संबंध में कलेक्टर को सौंपे आवेदन

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें विभिन्न हितग्राहियों को पात्रता अनुसार तत्काल लाभान्वित करने के दिए निर्देश नागरिकों ने पीएम आवास की राशि, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप, नये कोटवार नियुक्ति के संबंध में कलेक्टर को सौंपे आवेदन

इन्हे भी जरूर देखे

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें
विभिन्न हितग्राहियों को पात्रता अनुसार तत्काल लाभान्वित करने के दिए निर्देश
नागरिकों ने पीएम आवास की राशि, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप, नये कोटवार नियुक्ति के संबंध में कलेक्टर को सौंपे आवेदन

गरियाबंद-:-03 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम करचाली की छात्रा रीना निषाद ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशीप योजना का लाभ दिलाने के लिए कलेक्टर श्री शर्मा को आवेदन सौंपा। जिस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने आवेदन का जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पिपरहट्टा के योगिता सिन्हा ने रोजगार के संबंध में, ग्राम पारागांव के सोनम यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने, ग्राम भैंसातरा के निवासियों ने हैंण्ड पंप खुदाई के लिए, ग्राम करचिया के जगेश्वर ने शहीद स्मारक निर्माण की लागत राशि स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत हरदीभाठा के ग्राम वासियों ने ग्राम में नये कोटवार के नियुक्ति के लिए, ग्राम मरौंदा की तरूणी बाई ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा।
इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read