श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी खाकर मनाएं श्रमिक दिवस : प्रेम नागेश

श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी खाकर मनाएं श्रमिक दिवस : प्रेम नागेश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी खाकर मनाएं श्रमिक दिवस : प्रेम नागेश

देवभोग – छत्तीसगढ़ के आमजन जीवन में बोरे-बासी लोकप्रिय है। राज्य में बहुतायत रूप से धान की खेती के कारण यहां चावल से बने अनेक व्यंजन प्रचलित है। इनमें बोरे-बासी भी एक है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। बोरे-बासी यहां के जीवन शैली का अहम हिस्सा हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य की संस्कृति के साथ यहां के खान-पान को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में एक मई मजदूर दिवस के दिन श्रमिकों को सम्मान देने के लिए उनके प्रिय आहार को लेकर पूरे राज्य में बोरे-बासी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

एनएसयूआई जिला सहसचिव प्रेम नागेश ने कहा कि एक मई श्रम दिवस के अवसर पर बोरे-बासी दिवस मनाए। कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष एक मई 2022 को अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय भोजन बोरे-बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस वर्ष भी बोरे-बासी खाकर अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाए। प्रेम नागेश ने आमजनों को श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read