Hindi English Marathi Punjabi Gujarati Urdu

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आरिफ हुसैन शेख (IPS) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृृत्व में महासमुन्द जिले अवैध मादक पदार्थो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् माह जनवरी 2023 से आज दिनांक तक 8 करोड का गांजा एवं 01 करोड के वाहन जप्त किये गये है। तथा 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आरिफ हुसैन शेख (IPS) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृृत्व में महासमुन्द जिले अवैध मादक पदार्थो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् माह जनवरी 2023 से आज दिनांक तक 8 करोड का गांजा एवं 01 करोड के वाहन जप्त किये गये है। तथा 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हे भी जरूर देखे

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर करेंगे 29 से 31 जुलाई तक 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन।

✍🏻"लोकहित 24न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 2 सूत्रीय मांग...

देश, रोजगार , स्वरोजगार बुनियादी ढांचे, नवाचार, समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर वाला बजट- विभा अवस्थी

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)   देश, रोजगार , स्वरोजगार बुनियादी ढांचे, नवाचार, समृद्ध भविष्य की ओर...

✍️ “लोकहित 24 न्यूज एक्सप्रेस लाइव” संभाग ब्यूरो चीफ – रवीना सूर्यवंशी की रिपोर्ट महासमुंद (छत्तीसगढ़)

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आरिफ हुसैन शेख (IPS) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृृत्व में महासमुन्द जिले अवैध मादक पदार्थो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् माह जनवरी 2023 से आज दिनांक तक 8 करोड का गांजा एवं 01 करोड के वाहन जप्त किये गये है। तथा 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।*

*महासमुन्द जिले में अवैध नशीले पदार्थो के विरूध्द अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तहत् दिनांक 05.05.2023 को 02 वाहनों से 250 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया है।*

*थाना सिंधोंडा में लग्जरी जायलो कार से 150 किलो ग्राम एवं एवं थाना बसना मे मारूति स्विफ्ट कार से 100 किलो ग्राम कुल 250 किलो ग्राम कीमती लगभग 63,00,000 रूपये का गांजा जप्त।*

*बिहार एवं महाराष्ट्र के 05 अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।*

*पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वाहन के नीचे गुप्त चेम्बर बनाकर एवं डिक्की में छुपाकर कर रहे थे तस्करी।*

*थाना सिंघोडा व बसना एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।*

ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहॉं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकीयों एवं सायबर सेल को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।

प्रकरण (01) इसी तारत्म्य में कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के निर्देश पर दिनांक 05.05.2023 को रेहटीखोल सिंघोडा बॉडर में वाहन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से एक सफेद रंग कि बिना नम्बर जायलो कार महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन वाहन कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार का होन। बताये।

*जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। बिना नम्बर जायलो कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 06 प्लास्टिक बोरी में 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 किलो ग्राम कीमती 37,50,000 रूपये गांजा एवं बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये कुल जुमला कीमती 41,52,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश, बिहार ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।*

*प्रकरण (02) इसी प्रकार थाना बसना में दिनांक 05.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा सिटी ग्राउण्ड के पास बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति स्विफ्ट क्रमांक MH12 KE 0231 आ रही थी जिसमे 03 व्यक्ति सवार थे जिसको रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम (01) सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 वर्ष अव्हाने बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र तथा पीछे सीट में बैठे दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम (02) शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 वर्ष सा. बवरू बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र एवं (03) तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी होना बताये।

*जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मारूति स्विफ्ट के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 04 प्लास्टिक बोरी में 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम कीमती 25,00,000 रूपये गांजा एवं मारूति स्विफ्ट कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 500 रूपये कुल जुमला कीमती 29,00,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है।*

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्रीमान धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरीक्षक केशव कोसले, सायबर सेल प्रभारी उनि0 नसीम उद्दीन खान, सउनि रनसाय मिरि आर. हेमन्त नायक, चितरंजन प्रधान, शुशांत बेहरा, संदीप भोई, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, जैकी प्रधान, युगल पटेल, डिग्री मेहर, यशवंत ठाकुर, रोहित सिदार, त्रिनाथ प्रधान, लखेश्वर चौधरी, मोहित काठले एवं थाना सिंघोडा व बसना तथा सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।*

*गिरफ्तार आरोपी:- थाना सिंघोडा*

*(01)* रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार
*(02)* बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार
*जप्त सामग्री:-*

*01.* 150 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 37,50,000 रूपये।
*02.* बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये।

*गिरफ्तार आरोपी:- थाना बसना*

*(03)* सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 वर्ष अव्हाने बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
*(04)* शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 वर्ष सा. बवरू बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
*(05)* तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।
*जप्त सामग्री:-*

*01.* 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 25,00,000 रूपये।
*02.* मारूति स्विफ्ट कार कीमती 4,00,000 रूपये।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर करेंगे 29 से 31 जुलाई तक 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन।

✍🏻"लोकहित 24न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 2 सूत्रीय मांग...

देश, रोजगार , स्वरोजगार बुनियादी ढांचे, नवाचार, समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर वाला बजट- विभा अवस्थी

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)   देश, रोजगार , स्वरोजगार बुनियादी ढांचे, नवाचार, समृद्ध भविष्य की ओर...

27 जुलाई से नगर पालिका क्षेत्र में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने की लोगो से शिविर में...

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)   27 जुलाई से नगर पालिका क्षेत्र में लगेगा जन समस्या निवारण...

Must Read

कौन्दकेरा में गौरवशाली शैक्षिक सफर के 133 साल – डाॅ मुन्ना लाल देवदास

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़) कौन्दकेरा में गौरवशाली शैक्षिक सफर के 133 साल - डाॅ मुन्ना...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 4 वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा सप्ताह का आयोजन

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 4 वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा सप्ताह...

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक शासकीय हाईस्कूल गिरसुल में नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मांझी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़) शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक शासकीय हाईस्कूल गिरसुल में...

सावन का पहला सोमवार,भगवा कपड़े में नजर आया कांवरियों का जत्था,..भूतेश्वरनाथ गए श्रद्धालु बाढ़ में फँसे

✍🏻"लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़) सावन का पहला सोमवार,भगवा कपड़े में नजर आया कांवरियों का जत्था,..भूतेश्वरनाथ...