भाजपा मंडल गोहरापदर के गोढ़यारी शक्तिकेंद्र में लाभार्थी सम्मेलन संपन्न,सागड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा मंडल गोहरापदर के गोढ़यारी शक्तिकेंद्र में लाभार्थी सम्मेलन संपन्न,सागड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

भाजपा मंडल गोहरापदर के गोढ़यारी शक्तिकेंद्र में लाभार्थी सम्मेलन संपन्न,सागड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

गोहरापदर -:- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल गोहरापदर के गोढ़यारी शक्ति केंद्र के ग्राम सागड़ा में शक्तिकेंद्र के लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस दौरान लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।साथ ही अंचल के कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश भी किया.भाजपा नेताओं ने पार्टी का गमछा भेंटकर उनका प्रवेश कराया।

लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा ने कहा की विगत नौ वर्षों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के कार्य कर रही है पहले पंचवर्षीय कार्यकाल में हर ग़रीब को शौचालय दिया,जन धन के खाते खुलवाए और जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई,आज हर घर में नल का कनेक्शन उपलब्ध है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। हम सब का यह कर्तव्य है कि ऐसे जननायक को हम पुनः 2024 में विजयश्री दिलाए और 2023 में विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताकर छतीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएँ।

भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने कहा की जन जन को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान भारत जैसा मास्टर स्ट्रोक देश में लागू किया और जब कोरोना काल में दे संकट में था तो हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में अनाज दिया,कोरोना की महामारी में नरेंद्र मोदी जी की करिश्माई नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर जीत हासिल की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सोच अंत्योदय की है और अंत्योदय के रास्ते पर चलते हुए हम देश के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं को पहुँचाना चाहते हैं जब देश की आज़ादी को 75 वर्ष पूर्ण हो चुका है तो देश के हर व्यक्ति के पास पक्की छत होनी चाहिए हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल पीने को मिले और हर व्यक्ति अपना जीविकोपार्जन कर सके इसका ख़याल केंद्र सरकार रख रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आधी आबादी को उनका सम्मान दिलाने और धुएं से आज़ादी दिलाने के लिए उज्जवला योजना चलायी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री तानसिंह माँझी,पि.वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री शिवराज यादव,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमराज मांझी,उपाध्यक्ष दीपक सागर,पि.व.मोर्चा मंडल महामंत्री शिवराज यादव,किसान मोर्चा मंत्री नीरुभाई यादव,उपसरपंच महेश्वर यादव,कैलाश बिसी, धनुर्धर यादव,परमेश्वर यादव, पुनीत यादव,पुरनसिंह नागेश,हरसिंह यादव,भिखराम यादव, श्रीमती सायमनी यादव,लमैबाई यादव,बुधोबाई यादव, भानुमति यादव,सोभद्रा यादव सहित लाभार्थी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read