बुनियादी साक्षरता व अंक गणितीय ज्ञान पर NEP 2020की तर्ज में FLN प्रशिक्षण कन्या शाला अमलीपदर में द्वितीय बैच जारी

बुनियादी साक्षरता व अंक गणितीय ज्ञान पर NEP 2020की तर्ज में FLN प्रशिक्षण कन्या शाला अमलीपदर में द्वितीय बैच जारी

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

बुनियादी साक्षरता व अंक गणितीय ज्ञान पर NEP 2020की तर्ज में FLN प्रशिक्षण कन्या शाला अमलीपदर में द्वितीय बैच जारी

निश्चित ही इन दिनों भीषण गर्मी में भी शिक्षको की जोश देखने बनती है एससीआरटी रायपुर द्वारा नई शिक्षा नीति2020की कसावट में उसी की ढांचा पर आधारित इन दिनों प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको का FLN प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो NEP 2020की तर्ज पर बच्चो में बुनियादी साक्षरता व अंक गणितीय ज्ञान पर जोर देती है दिनांक 15/06/2024को आदरणीय श्रीमती लक्ष्मी देवांगन मैम FLN की जिला प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण में मार्गदर्शन व सफल तैयारियों की चर्चा के बीच बेहतर समझ के साथ प्रशिक्षण लेने की बात कही और अपने अपने स्कूल में बच्चों तक नवा जतन,जादुई पिटारा,खेल खेल में नवाचार आदि को अच्छे से इंप्लीमेंट करने पर विचार साजा की।वैसे भी यह प्रशिक्षण हमारे तहसील मुख्यालय अमलीपदर में कन्या शाला में चारदिवसीय FLN प्रशिक्षण द्वितीय बैच दिनाँक 14/06/2024 से 17/06/2024 तक आयोजित है जिसने 12संकुलो के 70शिक्षको द्वारा यह प्रशिक्षण लिया जा रहा है जहा शिक्षको को एससीआरटी द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण विषय वस्तु भाषा शिक्षण, गणितीय सिद्धांत,नवा जतन,बुनियादी साक्षरता शिक्षण व गणितीय अवधारणा,खेल खेल में नवाचार,NEP 2020 की अवधारणा,जादुई पिटारा,समुदाय सहभागिता आदि पर DRG श्री प्रताप सिंह टोप्पो,दिनेश कुमार नेताम व सुनील कुमार सूर्यवंशी प्रशिक्षण दिया जाता रहा है।DRG द्वारा बड़ी ही कुशलता से प्रशिक्षार्थीयो को विषय वस्तु पर अच्छे से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।और सभी प्रशिक्षार्थी बड़े की अच्छे से प्रशिक्षण ले रहे है जहां संकुल केंद्र अमलीपदर,कोदोभाटा धूरवागुड़ी, गोढ़ीयारी सरनाबहाल, सागड़ा,धनोरा,चिखली,मुद्गघेलमाल,पदमपुर, मुड़ागांव, डूमाघाट,के शिक्षको द्वारा बड़ी ही तन्मता से प्रशिक्षण लिया जा रहा है।SRG श्री अनिल अवस्थी व संतोष कुमार तारक व अवतार सिन्हा के मार्गदर्शन में बड़ी ही कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण लिया जा रहा है।इस अमलीपदर जोन02 में संकुल समन्वयक श्री सुभाष पांडे,भानुप्रताप राठौर,भागीरथी नागेश,अजय यादव,मनोहर ध्रुव,टिकेंद्र राजपूत,नरेंद्र दीवान,भूषण पाण्डे, अन्तराम नागेंद्र आदि द्वारा सारे व्यवस्था को बड़ी अच्छे से करते हुए प्रशिक्षण सफल बनाने में लगे हुऐ हैं।इस अवसर पर श्री रामजी ध्रुव,केशरी खरसैल, डोमू राम ध्रुव,रूद्र प्रताप त्रिपाठी, आंनद साहू,लक्ष्मीकांत दुबे,मुकेश सिन्हा,प्रेमभाटी,नेहरू लाल तिवारी, भागवान सिंह यादव, गजानन बघेल,परमेश्वर बघेल,जाहिदा बेगम,छन्नी साहू,गोमती नेताम,चंचला मरकाम चित्ररेखा साहू,नेगराज यादव,पुनीत सोरी आदि सभी शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read