देवभोग क्षेत्र में पीएम सड़क की स्थिति बेहद दयनीय सड़क में सैकड़ों गढ्ढे वाहन चालकों को दुर्घटना की आसंका बनी हुई है

देवभोग क्षेत्र में पीएम सड़क की स्थिति बेहद दयनीय सड़क में सैकड़ों गढ्ढे वाहन चालकों को दुर्घटना की आसंका बनी हुई है

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

देवभोग क्षेत्र में पीएम सड़क की स्थिति बेहद दयनीय सड़क में सैकड़ों गढ्ढे वाहन चालकों को दुर्घटना की आसंका बनी हुई है

गरियाबंद–: – देवभोग मुख्यालय से महज कुछ ऐसे गांव हैं जहां प्रत्येक लोगों के लिए आने जाने के लिए पीएम सड़क निर्माण कराई गई है। जिसमें देवभोग से झाखरपारा आने जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग कुम्हड़ईखुर्द से बीसी पारा तक तथा केन्दूवन से खोकसरा मुख्य मार्ग अति जर्जर व बड़े बड़े गढ्ढे में तब्दील हो गई है। झाखरपारा से देवभोग मुख्य मार्ग के बीच में कुम्हड़ईखुर्द से बीसी पारा तक की सड़क उबड़-खाबड़ व गड्ढा बन गई है ।
खासकर इन सड़कों से हजारों लोगों की आवागमन करने वाली मुख्य मार्ग है, इस सड़क से प्रतिदिन आना जाना विभिन्न संस्थाओं में पढ़ने वाले स्कूली बच्चे चार पहिया वाहनों व दो पहिया वाहनों में सवार होकर आते है। कुछ बच्चे अपने साइकिल में बैठ कर भी पढ़ने आते हैं।भारी टनों से लदी हुई वाहने भी इस सड़क मार्ग से कभी कभी गुजरती है,उसी दौरान यदि किसी व्यक्ति भारी टन की वाहन को क्रास करते वक्त कही वाहन से टक्करा कर दुर्घटना को दावत न दे इस लिए सभी आवागमन कर रहे पथ चालक व क्षेत्रीय ग्रामवासियों द्वारा यह अपेक्षा रखना चाहते हैं कि तत्काल पीएम सड़क के हर जगहों पर उबड़-खाबड़ व गड्ढा हो गई है उसे शेड निर्माण कराई जाए। जिससे ग्रामीण लोग व स्कूली छात्र छात्राएं हर रोज आना जाना करने से सहुलियत हों। चूंकि आज की स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं में मौतें अधिक हो रही है।कुम्हड़ईखुर्द से बीसी पारा तक पीएम सड़क मार्ग बड़े -बड़े गढ्ढों में परिवर्तित हो गई है। इसे तत्काल सुधार करने की बहुत जरूरी है। अन्यथा आवाजाही राहगीरों को कभी भी सड़क हादसे से नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read