बाल दिवस के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा बच्चों को किए जागरूक।

बाल दिवस के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा बच्चों को किए जागरूक।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

 बाल दिवस के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा बच्चों को किए जागरूक।

गरियाबंद –:–गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित स्कूल में जाकर बच्चों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए।
जिसके परिपालन में आज बाल दिवस के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक लाइन गोपाल वैश्य एवं टीम के द्वारा आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद एवं आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा मे छुरा पुलिस टीम व प्राथमिक शाला तौरंगा व प्राथमिक शाला कोदोमाली मे पायलीखंड पुलिस टीम द्वारा के बच्चों से मुलाकात कर बाल अपराध, गुड टच बेड टच, यातायत नियमों एवं साइबर जैसे अन्य गंभीर अपराध के रोकथाम एवं उपाय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई,कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कापी, पेंसिल वितरण किया।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद निखिल राखेचा के द्वारा जिले के समस्त बच्चों को #बाल_दिवस के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read