गिधनी में कार्तिक पूर्णिमा पर म्यूजिक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिधनी में कार्तिक पूर्णिमा पर म्यूजिक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

गिधनी में कार्तिक पूर्णिमा पर म्यूजिक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुडा़गांव(कोरासी)–:–ग्राम गिधनी में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हर्षोउल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर रात्रिकालीन प्रथम दिवस मानसगान और द्वितीय दिवस म्यूजिक सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम छुरा का आयोजन किया गया था।जिसमें मुख्य ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष छतरसिंह ठाकुर,विशेष अतिथि के रुप में उपसरपंच उमानसिंग ठाकुर,समाजसेवी शीतल ध्रव,मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रुपनाथ बंजारे, सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर,रामू ठाकुर,ओंकार सेन,देवांनन्द ठाकुर,श्रीराम,देवनाथ ठाकुर,बेदुराम ठाकुर सहित सभी आमंत्रित अतिथियों मंच पर आसीन थे।कार्यक्रम का शुभारंम्भ भगवान शिव शंकर के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।सभी अतिथियों का पीला चावल से स्वागत किया गया।मुख्य गायक नेमीचंद यादव,सहयोगी गायक रुपेश शर्मा,नारायण प्रसाद साहू,गुमान चौहान, सिमरन मरकाम,कोरस फाल्गुनी,रंजना साहू, संचालन हीरालाल साहू,भाव पक्ष पार्वती बम्लेश्वरी ईश्वरी लक्ष्मी और सोनिया म्यूजिक सांस्कृतिक संध्या के द्वारा देवी भजन एवं लोकगीतों का कराओके म्यूजिक एवं भाव नृत्यो के साथ सुंदर प्रस्तुति की गई जिसे ग्रामवासियों ने सराहते हुए मध्यरात्रि तक आनंद लिया। इस कार्यक्रम के सफल बनाने में कोमल ठाकुर,पुनितराम ठाकुर,यादराम ठाकुर,तरुण ठाकुर,गिरधारी ठाकुर,पुनित नेताम,यशपाल ठाकुर,नरोत्तम,भुपेन्द्र,अजय,रोहन,नागेन्द्र,टंकेश एवं समस्त ग्रामवासी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read