गोहरापदर महाविद्यालय में रासेयो स्वयंसेवकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस

गोहरापदर महाविद्यालय में रासेयो स्वयंसेवकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)


गोहरापदर महाविद्यालय में रासेयो स्वयंसेवकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस

गोहरापदर–:– शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में प्राचार्य डॉ टी एस सोनवानी के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में रासेयो इकाई के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार व स्वयंसेवक लोकेश दुर्गा (बी. एस.सी. तृतीय वर्ष) के द्वारा कारगिल विजय के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए, कारगिल विजय व सीमा रेखा के महत्व से संबंध बताया कि 26 जुलाई, 1999 यानि कारगिल विजय दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय सेना के उस अ‌द्वितीय शौर्य बलिदान और विजयगाथा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन, सम्मान और एक समर्थ राष्ट्र का नागरिक होने का अप्रतिम गौरव बोध स्मरण करने का दिन है, जब भारतीय सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान की कुटिल महत्वाकांक्षा खोखले दुस्साहस और भारत को खंडित करने के एक दिवास्वप्न को अपने पैरों तले रौंद कर कारगिल की चोटियों पर भारत की विजय पताका फहरा दी थी। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार, कार्यालयीन कर्मचारी श्री मनमोहन, श्री नवीन बघेल, श्री गौरीशंकर व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read