छुरा में यादव समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राउत नाचा और भजन संध्या ने बांधा समा

छुरा में यादव समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राउत नाचा और भजन संध्या ने बांधा समा

इन्हे भी जरूर देखे

छुरा में यादव समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राउत नाचा और भजन संध्या ने बांधा समा

छुरा/गिधनी–:·श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष भी नगर छुरा में हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य महोत्सव में नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए और भक्ति भाव में सराबोर हो उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही राधा कृष्ण राउत नाचा पार्टी, नुआपाड़ा की अद्भुत प्रस्तुति ने नगर भ्रमण के दौरान भक्तों का मन मोह लिया।

दिनभर चले आयोजन में भजन-कीर्तन और रामायण कार्यक्रम भी हुए, जिसमें कमाता प्रसाद जय गुरुदेव संकीर्तन कूड़ेरादादर (छुरा), नेमीचंद यादव म्यूजिकल ग्रुप भजन संध्या छुरा, जय कपीश मानस परिवार अमकोनी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।रात्रि 12 बजे शंखनाद, घंटे-घड़ियाल और छप्पन भोग के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे नगर में उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हर वर्ष की तरह इस बार भी यादव समाज की ओर से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ, युवा वर्ग एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read