आईएसबीएम विश्वविद्यालय में दर्जनों छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में दर्जनों छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में दर्जनों छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट

छुरा/गिधनी–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय, नवापारा कोसमी, विकासखंड छुरा में एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के अंन्तर्गत आयोजित इस जॉब फेयर में विश्वविद्यालय एवं जिले के अन्य महाविद्यालयों से लगभग दो दर्जन छात्रों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। गौरतलब है कि आईएसबीएम विश्वविद्यालय स्थापना दिवस भी 9 सितम्बर ही है। एचडीएफसी बैंक,आदित्य थिंकमस डिजिटल, एम डी स्टूडियोज, बीएमबी एडुकॉम, सशक्त इंटरप्राइजेज, स्फाई इंटरप्राइजेज, अक्षयानी आईटी सॉल्यूशन, आईएलएस हॉस्पिटल, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन, आउगतेक नेक्सटवेल्थ आईटी सर्विस जैसी प्रमुख कंपनियों ने कैंपस में आकर छात्रों का चयन किया।फेयर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं ने भी हिस्सा लिया।प्रतिभागियों को पूर्व सूचना के अनुसार अपना रिज़्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक था। कई छात्रों को इंटरव्यू के बाद ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर भी दिए गए, जिससे कार्यक्रम की उपयोगिता और सफलता सिद्ध हुई। छात्र-छात्राओं ने इसे अपने करियर की शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक अवसर भी जरूरी हैं। हमारा प्रयास है कि छात्र कक्षा में सीखी गई बातों को वास्तविक दुनिया में लागू कर सकें, और यह जॉब फेयर उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।”

यह आयोजन न केवल रोजगार उपलब्ध कराने में सफल रहा, बल्कि आईएसबीएम विश्वविद्यालय की इंडस्ट्री कनेक्ट पहल को भी मजबूती प्रदान की। इस कार्यक्रम का संयोजन प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज श्री नीरज कुमार निकुम्भ, श्री टाकेश्वर कौशिक, श्री राजेन्द्र साहू एवं श्री युगलकिशोर राजपूत ने किया।विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह के इंचार्ज डॉ दिवाकर तिवारी ने इस अवसर पर सभी सभी प्रतिभागियों एवं एचआर को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read