कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक हुई सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक हुई सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक हुई सम्पन्न

खरगोन–:– कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के कार्यक्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली विभिन्न फसलें- कपास, मिर्च, सोयाबीन, मक्का, गेहू, चना आदि एवं पशुपालन तथा मत्स्य पालन के लिए ऋण मान का निर्धारण करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न फसलों के ऋणमान निर्धारण के लिए उपस्थित समिति के सदस्यों एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा फसलों की लागत, उनके उत्पादन मूल्य तथा ऋण भुगतान क्षमता पर चर्चा कर ऋणमानों का निर्धारण किया गया। ऋणमान के आाधार पर आगामी वर्ष 2026-27 मंे खरगोन एवं बड़वानी जिले के कृषकों को सहकारी एवं समस्त व्यवसायिक एवं ग्रामीण बैंकों द्वारा अल्पकालीन एवं मध्यकालीन कृषि ऋण प्रदाय किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा सहकारी बैंक को निर्देशित किया गया कि वे अधिकाधिक किसानों को सहकारी समितियों एवं बैंक के सदस्य बनाए, ताकि उन्हें शासन की शुन्य प्रतिशत ब्याज योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएं।
सहकारी बैंक प्रबंध संचालक श्रीमती संध्या रोकडे द्वारा किसानों से अनुरोध किया गया है कि वह उनकी निकटतम सहकारी समिति से सम्पर्क कर सदस्यता प्राप्त करें। सहकारी समितियों के द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन फसल ऋण के सााथ-साथ रासायनिक खाद, बीज एवं आदि का वितरण केवल सहकारी समिति के सदस्यों को ही किया जाता है। समितियों की सदस्यता प्राप्त कर इसका लाभ उठाए। प्रबंध संचालक श्रीमती रोकडे द्वारा अवगत कराया गया कि खरगोन सहकारी बैंक प्रदेश की अग्रणी बैंक है, जो 3 वर्षों से अधिक नियमित लेन-देन करने वाले कृषकों को पात्रता अनुसार 3 लाख से अधिक 5 लाख तक फसल ऋण प्रदान करती है।
बैठक में जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक में सहायक संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत, डीडीएम नाबार्ड श्री विजेन्द्र पाटील, उपायुक्त सहकारिता श्री केआर आवासे, सहायक संचालक उद्यानिकी, कृषि विज्ञान अनुसंधान केन्द्र, अग्रणी जिला बैंक, पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य विभाग एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read