[gtranslate]

नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बुरहानपुर-:-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 17 सितंबर को समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र, खकनार में ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे, श्री महेन्द्र जोगी, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा कुशवाह एवं ग्राम पंचायत पिपलपानी सरपंच श्रीमती कलावती दीदी सहित बड़ी संख्या में समूह की दीदीयां उपस्थित रही। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती संतमति खलखो एवं विभागीय स्टाफ द्वारा सहभागिता की गयी।

कार्यक्रम के दौरान ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत आशिर्वाद दीया कार्यक्रम अंतर्गत अपने-अपने घरों में दीप-प्रज्ज्वलित करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न संकुल स्तरीय संगठनों से लगभग 256 दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को युवा सहभागिता, सामुदायिक विकास एवं विभिन्न शासकीय गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर महिलाओं का हेल्थ चेकअप भी किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता को बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, ‘सफलता की कहानी- दीदी की जुबानी’ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं सामुदायिक संगठनों ने इनमें उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

रस्सी कूद प्रतियोगिता- श्रीमती सुनीता मार्काे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रस्साकशी प्रतियोगिता- उमंग सीएलएफ एवं ज्वाला सीएलएफ की टीम विजेता रही।

नींबू रेस प्रतियोगिता- पल्लवी दीदी एवं सुनीता पार्स दीदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चेयर रेस प्रतियोगिता- जयनूर दीदी एवं प्रियंका दीदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में उत्साह, आपसी सहयोग, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। अतिथियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी दीदियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read