मद्य निषेध की शपथ दिलाई

मद्य निषेध की शपथ दिलाई

इन्हे भी जरूर देखे

मद्य निषेध की शपथ दिलाई

बलवाड़ा–:–स्थानीय वन रेंज अंतर्गत ग्राम बावी के सदस्यों की उपस्थिति में वन मंडलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार वन मंडल की समस्त वन समितियों में “मद्य निषेध सप्ताह” अन्तर्गत सदस्यों को शपथ दिलवाई गई ।
ग्राम वन समिति बावी के अध्यक्ष अनिल रावत की उपस्थिति में वन परिक्षेत्र बलवाड़ा की बाग़ोद सब रेंज के वन स्टाॅफ की उपस्थिति में जन जागरूकता के माध्यम से मद्य निषेध विषय पर चर्चा हुई । रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और भविष्य को कमजोर करता है ‌ जबकि संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता का सशक्त मार्ग प्रशस्त करते हैं । ग्रामीणों ,समिति सदस्यों को शपथ दिलवाकर मध्यप्रदेश शासन निर्देशों का पालन किया गया । डिप्टी रेंजर कमल जोशी ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शिक्षा, भविष्य और पारिवारिक जीवन को भी अंधकार की ओर ले जाता है । इस दौरान मुख्य रूप से बीट गार्ड विशाल पाटीदार सहित पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह व समिति सदस्य भी उपस्थित रहे । बैठक में वन्य जीव द्वारा फसल हानि विषय पर भी चर्चा हुई ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read