42वीं वाहिनी स.सी.ब. चेक पोस्ट रुपईडीहा पर मानव तस्करी प्रकरण में नाबालिग बालिका का रेस्क्यू |

42वीं वाहिनी स.सी.ब. चेक पोस्ट रुपईडीहा पर मानव तस्करी प्रकरण में नाबालिग बालिका का रेस्क्यू |

इन्हे भी जरूर देखे

42वीं वाहिनी स.सी.ब. चेक पोस्ट रुपईडीहा पर मानव तस्करी प्रकरण में नाबालिग बालिका का रेस्क्यू |

नानपारा–:–श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में बीओपी रुपईडीहा की AHTU टीम एवं BIT स्टाफ द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 16/04/2026 को समय लगभग 19:30 बजे,संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला मानव तस्करी से संबंधित प्रतीत हुआ।

तत्पश्चात लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को नेपाल स्थित संबंधित NGO को सुपुर्द किया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु नेपाल पुलिस के हवाले किया गया।

उक्त कार्यवाही सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read