शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मैनपुर–:– शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में शिक्षा सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रधान पाठक एवं शिक्षकगणों द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। परिणाम सुनते ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में कक्षा पहली से आठवीं तक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पुरे शिक्षा सत्र में 226 दिन में 226 दिन उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को सरपंच श्री महेश दीवान के द्वारा एक-एक 1000 का नगद राशि दे कर सम्मान किया गया इस शिक्षा सत्र में कुल पांच विद्यार्थी ऐसे थे जिन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थित रहे
प्रधान पाठक श्री चित्रसेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही शिक्षकों के प्रयास एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। सभी बच्चों को संबोधित करते हुए सरपंच महेश कुमार दीवान एवं भुत पूर्व सरपंच देवन नेताम ने भी उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल साहू ने कियाअंत में सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रकार विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read