59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) नानपारा और यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी मदिरा के साथ 02भारतीय नागरिक गिरफ्तार,

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) नानपारा और यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी मदिरा के साथ 02भारतीय नागरिक गिरफ्तार,

इन्हे भी जरूर देखे

 


​59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) नानपारा और यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी मदिरा के साथ 02भारतीय नागरिक गिरफ्तार,


​नानपारा–:– 01 मई- 2026, भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट के कुशल नेतृत्व में 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) नानपारा और उत्तर प्रदेश पुलिस (थाना मोतीपुर) की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिसमें संयुक्त अभियान के दौरान सीमा चौकी बलईगांव के कार्यक्षेत्र से 02 भारतीय नागरिक को विदेशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
​घटना का विवरण:
सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर, 01 मई 2026 को एक संयुक्त गश्ती दल का गठन किया गया। यह गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 659/1, की ओर गश्त कर रहा था। तभी भारतीय सीमा मे 80 मीटर अंदर दो संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल से भारत सीमा की ओर आते हुए देखा। जब गश्ती दल ने उसे रुकने की चेतावनी दी, तो संदिग्ध व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, सतर्क जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ दूर पीछा करने के बाद उसे सफलतापूर्वक धर दबोचा।
​जब्ती और आरोपी की पहचान:
निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत व्यक्ति की सघन तलाशी ली गई, तो उसके पास से करनाली गोल्ड मदिरा 30ml 90 बोतल, बारिक्स 30ml 60 बोतल के साथ स्थानीय मदिरा 50लीटर और दो बाईसाईकिल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान, ​नाम- मुरली पुत्र इतवारी (उम्र लगभग 41वर्ष) गाँव -​बालापुर, थाना-रुपईडीहा, जनपद- बहराइच (उ.प्र.) और नाम- राम बहादुर पुत्र परशुराम (उम्र लगभग 35 वर्ष) गाँव -​ अर्गँवा, थाना-रुपईडीहा, जनपद- बहराइच (उ.प्र.) के रूप मे हुई है l पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने यह प्रतिबंधित मदिरा नेपाल से ला कर भारत में भारी मुनाफा कमाने के लिए किसी अज्ञात स्रोत से प्राप्त की थी l ​मादक पदार्थ मदिरा कोई एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत यह एक दंडनीय अपराध है, इसलिए मौके पर ही उचित कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ की जप्ती करते हुए पकड़े गये व्यक्ति कोई न्यायिक हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही हेतु पुलिस स्टेशन मोतीपुर कोई सुपुर्द किया गया l
​सशस्त्र सीमा बल (SSB) सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के कड़े अभियान जारी रहेंगे।
​जारीकर्ता:
59वीं वाहिनी एसएसबी, नानपारा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read