आंधी बारिश में उजड़ा आशियाना ,खुले आसमान के नीचे मदद की बाट जोह रहा पीड़ित महेंद्र यादव परिवार

आंधी बारिश में उजड़ा आशियाना ,खुले आसमान के नीचे मदद की बाट जोह रहा पीड़ित महेंद्र यादव परिवार

इन्हे भी जरूर देखे

आंधी बारिश में उजड़ा आशियाना ,खुले आसमान के नीचे मदद की बाट जोह रहा पीड़ित महेंद्र यादव परिवार

देवभोग–:–गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में मंगलवार शाम को आयीं तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से एक परिवार पर कहर बनकर टुटी। ग्राम पंचायत अमाड के निवासी महेंद्र यादव कच्ची झोपड़ी में किराना दुकान देकर अपने परिवार को जीवन-यापन कर रहा था।तथा घर में रखा राशन, कपड़े, और बर्तन सब भींगकर बर्बाद कर हो गया। हादसे के बाद पत्नी और छोटे-छोटे बाल बच्चे समेत पूरा परिवार बेघर हो गया। पीड़ित महेंद्र यादव ने बताया कि तूफान इतना तेज था कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।पलभर में छत ऊपर ढंका हुआ आलवेष्टर उड़ गई। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।खाने पीने का भी संकट खड़ा हो गया है। महेंद्र यादव का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद राजस्व विभाग के पटवारी और ग्राम पंचायत सरपंच चंपेश्वर बीसी से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं पहुंची। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से कुछ सहायता व राशन सामग्री , किराना दुकान के छोटे-छोटे खाद सामाग्रियां पानी में भीगने से कई गुना हजारों रुपए नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल आंधी तूफान पानी बरसता में कच्चे मकान सबसे पहले उजड़ जाते हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मामले पर हल्का पटवारी ने बताया कि मौके पर जाकर जीपीएम फोटो खींची गई है। पीड़ित महेंद्र यादव को संबंधित उक्त दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। अब यह देखना होगा कि महेन्द्र यादव को क्षतिपूर्ति सहायता प्राप्त होती है या फिर इतना बड़ा नुक़सान हुआ है,तो उसे लेकर प्रशासन आगे कार्रवाई करते हुए पीड़ित महेंद्र यादव को भरपाई का मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read