जनसमस्या निवारण शिविर में छात्रा कमला मरकाम दसवीं में 92% प्राप्त की, जिला प्रशासन प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जनसमस्या निवारण शिविर में छात्रा कमला मरकाम दसवीं में 92% प्राप्त की, जिला प्रशासन प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

इन्हे भी जरूर देखे

जनसमस्या निवारण शिविर में छात्रा कमला मरकाम दसवीं में 92% प्राप्त की, जिला प्रशासन प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गरियाबंद–:– सुशासन तिहार- 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत देवभोग की ग्राम पंचायत माड़ा गांव के शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज 08 मई 2026 , दिन शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागीय स्टॉलों में आम नागरिकों की समस्याएं सुनाई गई।

शहीद भीष्म कुमार यदु के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं शहीद वीर जवान के परिजनों को श्रीफल, साल भेंटकर सम्मान किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने शिविर प्रारंभ होने से पहले छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएं की। इस बीच पडरा माली समाज अध्यक्ष नीलकंठ बीसी ने बताया कि देवभोग क्षेत्र के बेलाटनाला पुल निर्माण कार्य शुरूआत नहीं होने से नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि नदी पार छत्तीस गांवों के लिए सबसे बड़ी समस्या है बेलाटनाला पक्ष-विपक्ष सरकार बदलती रही, लेकिन अब तक बेलाटनाला में पुल निर्माण कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद बात बरसात महिने में तेल नदी पार छत्तीस गांवों को लोगों को बेलाटनाला पुल ऊपर भरी पानी में जान जोखिम उठाकर सफर करते हैं। और कभी कभा तो बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। उन्होंने और भी यह बताया कि माड़ा गांव में पेयजल आपूर्ति 33 नलकूप खनन किया गया है, तो उसे जल परीक्षण किया गया, जिसमें मात्र एक ही नलकूप स्वच्छ पेयजल बताया गया।जब समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाता है तो अधिकारी कुंभकर्ण के नींद भाती सौते है, और जब प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाता है तो तत्काल बना दिया जाता है। डबल इंजन की सरकार रहते हुए नाला पुलिया सड़क से जनता बड़ी मुशिबत से झेल रहे हैं। नदी पार छत्तीस गांवों में 06 उप-स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां एक भी अच्छा डॉक्टर नहीं है। दिवान मुड़ा में विगत कई वर्षों में क्षेत्र के पीड़ित मरीजों को दवा इलाज कराने लिया जाता था,दवा इलाज कराने के पश्चात मरीज जल्द ही आराम हो जाता है। लेकिन अभी ऐसा स्थिति बनी हुई है कि, लोगों का स्वास्थ्य खराब होने से उड़िसा धरमगढ क्लिनिक को जाते हैं। तो आर्थिक और समय अधिक व्यतित होता है।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप और मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी।

समाधान शिविर में 533 आवेदन प्राप्त , 246 मामलों का मौके पर निराकरण

 

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत देवभोग के ग्राम माड़ा गांव क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में कुल 533 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 530 मांग संबंधी तथा 03 शिकायत संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हुए , जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने मौके पर समाधान मिलने पर शासन की पहल की सराहना की।

जनता से सीधा संवाद, आवेदन देने के लिए किया प्रेरित

ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी समस्याएं एवं मांगें लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। बेहरा ने कहा कि जब नागरिक जागरूक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाएंगे, तभी उनका त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का सत्यापन एवं निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के निर्देश

 

प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्य सुनिश्चित करें।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

अपने उद्बोधन में गौरीशंकर कश्यप ने कहा की राज्य सरकार ग्रामीण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना की गड़बड़ियों को दूर कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध हो सके। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिलाध्यक्ष कश्यप ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, राशन कार्ड निर्माण, तीन महीने का चावल एक साथ वितरण तथा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने गरियाबंद जिले के अंतिम छोर सीमा पर स्थित देवभोग क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूक होकर उच्च सीढीयो में पहुंचे की आसान तरीका अपना कर जीत हासिल कर रहे है।

जनता की समस्याओं का हुआ निराकरण

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, नामांतरण, सीमांकन एवं कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप और सीईओ प्रखर चंद्राकर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्रता अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने तथा बिजली कटौती की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने अपने करकमलों से विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 10वीं में अधिक प्रतिशत से उत्तीर्ण अभ्यर्थी कु कमला मरकाम ने 92% प्राप्त किया, जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लाक शिक्षा अधिकारी के करकमलों द्वारा प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति एवं चाबी प्रदान की गई। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व कार्ड, मत्स्य विभाग अंतर्गत मछली पालन हेतु जाल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सुकन्या समृद्धि एवं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विगत सात साल से शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम से स्कूल के प्रार्चाय को प्रशस्ति पत्र श्री फल व साल भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा क्षेत्र में तेजी से बीक रहा शराब बाजारी से भड़के

सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण शिविर में प्रमुखता से जनता की आवाज को लेकर शिविर बीच में फोकस करते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब की करोबार दिन-व-दिन तेजी से बढ़ती जा रही है, शराब सेवन करने से हजारों लोगों की जाने चली जा रही है।लोग शराब पीकर वाहन चला रहे है तो उसी दौरान शराब पीये मन्द होश से वाहन अनियंत्रित होकर पलट रही है तो कहीं टकरा कर बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस लिए क्षेत्र में तत्काल संज्ञान लेने को संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारी ने बताया कि देवभोग क्षेत्र में कुछ दिनों बाद शराब बेचोलियो के खिलाफ निरंतर दबोच कर कार्रवाई कि गई है, और इस तरह आगे भी जारी रहेगी।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधि राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, अधिकारी/ कर्मचारी व 18 गांव के सभी ग्रामीण जनताओं की उपस्थिति सराहनीय रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read