विश्व पर्यावरण के दिवस पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभा ने वन संरक्षण एवं पौधारोपण का संकल्प लिया,

विश्व पर्यावरण के दिवस पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभा ने वन संरक्षण एवं पौधारोपण का संकल्प लिया,

इन्हे भी जरूर देखे

विश्व पर्यावरण के दिवस पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभा ने वन संरक्षण एवं पौधारोपण का संकल्प लिया,

गरियाबंद–:–विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम दशपुर में ग्राम सभा के मुखियाओं का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ

जिसमें मुख्य अतिथि लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी एकता परिषद ब्लॉक संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत, नूरानी जैन जिला समन्वयक ,रेवती यादव जिला संयोजक नरेंद्र ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत दशपुर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर शुरूआत किया गया यह कार्यक्रम प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा के द्वारा हुआ
मुख्य वक्ता लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि वर्तमान समय में जंगल धीरे-धीरे कट रहे हैं जिसके कारण जंगल के जीव जंतु सहित मानव के जीवन में खतरा मंडरा रहा है और तापमान बढ़ता जा रहा है इससे बचने के लिए हमें वनों का संरक्षण करना आवश्यक है तथा पौधारोपण भी कार्य करें ताकि आने वाला पीढ़ी को हम जीने योग्य वातावरण प्रदान कर सके


नूरानी जैन जिला समन्वयक के द्वारा कहा गया कि अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू है जिसके तहत ग्राम सभा को अधिकार दिया है कि वह अपने गांव को कैसा सुंदर बना सकते हैं और बेहतर कार्य योजना बनाकर जल जंगल जमीन एवं ग्राम विकास की योजना बनाकर हम शासन प्रशासन को देवे
वरिष्ठ समाजसेवी एकता परिषद के ब्लॉक संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में आओ मिलकर संकल्प लेवे की हम अपने जंगल के पेड़ पौधों को बचाना है क्योंकि आज जिस प्रकार से जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसके प्रमुख कारण वनों का अंधाधुंध कटाई है जंगल का संरक्षण, संवर्धन, उपयोग और उपभोग हम ऐसे करें की आने वाला पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा और अच्छा वातावरण दे सके अपने जीवन काल में प्रति व्यक्ति कम से कम पांच पौधा लगाए और अच्छा से देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करें तो निश्चित रूप से आने वाला भविष्य उत्तम रहेगा
प्रयोग समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित परियोजना के जिला समन्वयक रेवती यादव एवं नरेंद्र ध्रुव सरपंच के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की के अवसर में सार्वजनिक स्थल में जाकर पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक सुनीता कुर्रे जानकी जगत हिरौंदी नेताम सोहन नेताम, डिलेश नेताम कार्यक्रम का सफल संचालन डीलेश नेताम के द्वारा किया गया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read