गरियाबंद जिले में मितानिनों को मिली बड़ी सौगात परिवारों मुख्यमंत्री कल्याण कोष से 880000 रु की मिलेगी सहायता राशि

गरियाबंद जिले में मितानिनों को मिली बड़ी सौगात परिवारों मुख्यमंत्री कल्याण कोष से 880000 रु की मिलेगी सहायता राशि

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद जिले में मितानिनों को मिली बड़ी सौगात परिवारों मुख्यमंत्री कल्याण कोष से 880000 रु की मिलेगी सहायता राशि

गरियाबंद–:–गरियाबंद जिले में अभी वर्तमान मे मुख्यमंत्री कल्याण कोष योजना के तहत राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र रायपुर द्वारा मितानीन बहनों एवम उनके परिवार जनो को 880000 रुपए की सहायता राशि दी गई है जिसमें
मितानीन के पति मृत्यु मे -2 परिवार को 145000
मातृत्व सहायता राशि-
10 मितानीन को 220000
कन्या विवाह -मे 2 परिवार को 100000 रुपए
मितानीन मृत्यु-40000
मितानीन के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए–345000
मितानीन के लिए शिछा प्रोत्साहन-30000

मुख्यमंत्री मितानिन कल्याण कोष छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की मितानिनों (सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) को व्यापक सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए चलाई जा रही एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है
इस कोष के अंतर्गत मितानिनों को निम्नलिखित प्रमुख लाभ और सहायता प्रदान की जाती है

जीवन बीमा

मितानिन और उनके पति का जीवन बीमा कराया जाता है। आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में आश्रितों को आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

स्वास्थ्य बीमा

मितानिनों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से जोड़ा जाता है, जिसमें गैर-बीपीएल मितानिनों का प्रीमियम इस कल्याण कोष द्वारा भरा जाता है।

शिक्षा प्रोत्साहन व छात्रवृत्ति

मितानिनों के बच्चों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा, मितानिनों को खुद अपनी पढ़ाई (जैसे 8वीं, 10वीं, या 12वीं) पूरी करने के लिए प्रोत्साहन राशि (क्रमशः ₹2,000 और ₹5,000) मिलती है

मुफ्त इलाज व आकस्मिक सहायता

शासकीय अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा के साथ-साथ, किसी भी विशेष या आपातकालीन संकट के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है

मातृत्व व वृद्धावस्था लाभ

मितानिनों को मातृत्व अवकाश के दौरान सहायता और वरिष्ठता/सेवानिवृत्ति पर वित्तीय लाभ सुनिश्चित किए जाते हैं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read