मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी

इन्हे भी जरूर देखे

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी

इंदौर–:–मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आजाद नगर थाना परिसर में एडिशनल एसपी सुमित केरकट्टा, आजाद नगर सीएसपी रविंद्र बिलवाल एवं आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई ।

बैठक में एडिशनल एसपी सुमित केरकट्टा ने जुलूस मार्गों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, वालिंटियर की तैनाती तथा आयोजकों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । वहीं डीजे के लिए अतिरिक्त लिखित अनुमति लेनी होगी । उन्होंने कहा कि ताजिया एवं जुलूस केवल निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं तथा शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाया जाए ।

आजाद नगर सीएसपी रविंद्र बिलवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद से बचते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए । उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, प्रशासन को सूचना देने तथा युवाओं को सकारात्मक मार्गदर्शन देने की अपील की। साथ ही ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए ।

टीआई लोकेश सिंह भदौरिया ने कहा कि आगामी पर्व के अवसर पर मुहर्रम जुलूस के दौरान क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना आयोजकों की सर्वोच्च प्राथमिकता है । आयोजक संस्था को लिखित अनुमति लेनी होगी । टीआई भदौरिया ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले, सामाजिक तनाव उत्पन्न करने वाले, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले अथवा अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

आयोजक संस्थाओं ने 16 ताजिये, 7 परचम एवं 1 अखाड़ा सम्मिलित होना बताया । इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी वारिस खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शाहनवाज खान, पार्षद शेख अलीम, असलम खान, शेख शाक़िर मसूद, शेख शहजाद सहित गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्यगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read