सफलता की कहानी”पीएमएफएमई योजना ने बदली जगदीश पाटीदार की किस्मत, ‘पुलकित पापड़ उद्योग’ से खुद बने आत्मनिर्भर, 5 अन्य लोगों को भी दिया रोजगार

सफलता की कहानी”पीएमएफएमई योजना ने बदली जगदीश पाटीदार की किस्मत, ‘पुलकित पापड़ उद्योग’ से खुद बने आत्मनिर्भर, 5 अन्य लोगों को भी दिया रोजगार

इन्हे भी जरूर देखे

“सफलता की कहानी”पीएमएफएमई योजना ने बदली जगदीश पाटीदार की किस्मत, ‘पुलकित पापड़ उद्योग’ से खुद बने आत्मनिर्भर, 5 अन्य लोगों को भी दिया रोजगार

देवास –:–केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बना रही हैं, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रही हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देवास जिले के विकासखण्ड बागली के ग्राम लिम्बोदा के निवासी श्री जगदीश पाटीदार है। उन्होंने उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत संचालित ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना’ का लाभ लेकर अपने गांव में ही एक सफल व्यवसाय स्थापित किया है।
हितग्राही जगदीश पाटीदार ने बताया कि वे अपने गांव में खाद्य प्रसंस्करण का कार्य शुरू करना चाहते थे। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक हाटपीपल्या द्वारा 08 लाख 42 हजार रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही योजना अनुसार उन्हें 03 लाख 27 हजार रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने ‘पुलकित पापड़ उद्योग’ की स्थापना की। वर्तमान में जगदीश पाटीदार के इस उद्योग में हर महीने लगभग 15 से 16 क्विंटल पापड़ का उत्पादन किया जा रहा है। इस उत्पादन को तैयार करने में प्रति माह करीब 30 हजार रुपये की लागत आ रही है। पापड़ का व्यवसाय मुख्य रूप से सीजनल (मौसमी) होता है, जिसके कारण यह साल में 5 से 6 महीने तक पूरी क्षमता के साथ चलता है। इस सीजन के दौरान सभी खर्च निकालने के बाद जगदीश पाटीदार को लगभग 35 हजार रुपये प्रति माह की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।
हितग्राही जगदीश पाटीदार की इस प्रसंस्करण इकाई ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक संबल दिया है, बल्कि 05 अन्य लोगों को रोजगार भी दिया। जगदीश पाटीदार ने अपनी सफलता और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। इस योजना की मदद से न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि वे समाज में एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हुए हैं। योजना का लाभ मिलने से आत्‍मनिर्भर बनने पर जगदीश पाटीदार प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read