सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गरियाबंद पुलिस का जनसेवा अभियान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गरियाबंद पुलिस का जनसेवा अभियान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ देवभोग नगर पंचायत में 7 जुलाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों सहित वाहन चालकों के ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और नेत्रों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया यह शिविर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उके, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह और जिला परिवहन अधिकारी योगेश्वरी वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया शिविर में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों की दृष्टि और कलर ब्लाइंडनेस की विशेष जांच भी की गई ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन संचालन कर सकें इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्हीं की प्रेरणा से पुलिस विभाग जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read