जिले के 37 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी के लिए सीएससी संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर श्रमिकों की ई-केवाईसी और डाटा संशोधन का कार्य पूरा किया जाएगा

जिले के 37 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी के लिए सीएससी संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर श्रमिकों की ई-केवाईसी और डाटा संशोधन का कार्य पूरा किया जाएगा

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी एवं आधार अनुरूप डाटा संशोधन कार्य को गति देने के लिए अधिकृत 135 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रशिक्षण में जिले के 37 हजार 697 पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु सीएससी संचालकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस कार्य के लिए प्रति ई-केवाईसी 20 रुपये की राशि निर्धारित की गई है प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रमिकों के आधार अनुरूप डाटा संशोधन, ई-केवाईसी सत्यापन तथा ऑनलाइन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई श्रम विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से विशेष अभियान संचालित कर अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी एवं आवश्यक डाटा संशोधन का कार्य 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण कराया जाएगा ताकि पात्र श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके इस दौरान सहायक मैनेजर (बैंकिंग) श्री रितेश शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन डाटा संशोधन प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने श्रमिक कार्ड में नाम, पता, आधार संख्या सहित अन्य आवश्यक जानकारियों में संशोधन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया तथा त्रुटिरहित डाटा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन जानकारी होने से श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी प्रशिक्षण में श्रम पदाधिकारी श्रीमती जयंती बंसल, श्रम निरीक्षक श्री परीक्षित कुमार, सहायक मैनेजर (बैंकिंग) श्री रितेश शुक्ला तथा जिला सीएससी मैनेजर श्री परमानंद साहू सहित जिले के सभी अधिकृत सीएससी संचालक उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read