बहराइच में संगठन विस्तार व विधानसभा तैयारियों को लेकर एसडीपीआई की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

बहराइच में संगठन विस्तार व विधानसभा तैयारियों को लेकर एसडीपीआई की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

बहराइच में संगठन विस्तार व विधानसभा तैयारियों को लेकर एसडीपीआई की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न


बहराइच–:–14 जुलाई।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सालारगंज स्थित जिला कार्यालय, बहराइच में जिला अध्यक्ष शोएब अल्लामा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निज़ामुद्दीन ख़ान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम तथा प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरक़ान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में जनपद बहराइच में संगठन के विस्तार, पार्टी के जनाधार को मजबूत करने, व्यापक सदस्यता अभियान चलाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष निज़ामुद्दीन ख़ान ने कहा कि एसडीपीआई जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा सदस्यता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय टीमों का गठन कर नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने पर बल दिया।
प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरक़ान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और जनता के बीच निरंतर संवाद ही पार्टी की सफलता का आधार बनेगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शोएब अल्लामा ने सभी अतिथियों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ हुआ।
जारीकर्ता:
मीडिया प्रकोष्ठ
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई), जिला इकाई बहराइच

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read