परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी 31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर नहीं होगा विचार

परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी 31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर नहीं होगा विचार

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है यह सूची जिले के पांचों विकासखंडों में प्रस्तावित परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत तैयार की गई है जिला परिवहन अधिकारी युगेश्वरी वर्मा ने बताया कि परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए इच्छुक एवं अर्हताधारी आवेदकों से 30 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण करने के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची प्रकाशित की गई है यदि कोई पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है तो वह 31 जुलाई 2026 को शाम 5ः30 बजे तक कार्यालयीन समय में जिला परिवहन कार्यालय, गरियाबंद में उपस्थित होकर अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है जिला परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read