पांडुका नवोदय विद्यालय में भुवनेश्वर संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर क्लस्टर बना ओवरऑल विजेता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र दिए गए

पांडुका नवोदय विद्यालय में भुवनेश्वर संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर क्लस्टर बना ओवरऑल विजेता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र दिए गए

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ पांडुका में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में भुवनेश्वर संभाग की क्षेत्रीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ तीन दिन तक चले इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य महिमा सिन्हा, विद्यालय के शिक्षकों एवं अनुरक्षक शिक्षकों द्वारा किया गया प्राचार्य सिन्हा ने सभी खेल प्रतिभागियों, रेफरी टीम के सदस्यों, मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं से खेल भावना एवं सीजीएफआई के नियमों के साथ खेलने को कहा विद्यालय के खेल शिक्षक लेखराम एवं शिक्षिका कल्पना बोरकर द्वारा खेल प्रतियोगिता का समन्वयन किया जा रहा है जिला कबड्डी एसोसिएशन गरियाबंद के मुख्य रेफरी, के साथ खिलाड़ियों की खेल कौशल को परखने के लिए मिथलेश साहू एवं टीम के द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। खेल में शामिल चार क्लस्टर रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर और कटक ने अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया प्रतियोगिता ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के बालक वर्ग में 96 छात्र और बालिका वर्ग में 96 छात्राएं भाग लिए सभी मैच सुपर लीग के आधार पर खेले गए जिसमें सभी टीमों का मुकाबला दूसरी टीमों से हुआ और खिलाड़ियों को अपना खेल कौशल दिखाने का अधिक अवसर मिला ओवर आल विजेता रायपुर क्लस्टर के खिलाड़ी रहे। रनर अप बिलासपुर क्लस्टर के खिलाड़ी रहे प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महिमा सिन्हा, प्राचार्य और अमर राहुजा ने विजेता टीम को ट्राफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read