जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में मनाया गया नवोदय फाउंडेशन डे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को किया प्रेरित

जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में मनाया गया नवोदय फाउंडेशन डे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को किया प्रेरित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में नवोदय फाउंडेशन डे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना उसके उद्देश्यों तथा साधारण परिवारों से असाधारण नागरिक तैयार करने की परंपरा से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती महिमा सिन्हा एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एसीएफ गरियाबंद श्री नदीम कृष्ण तथा मेडिकल ऑफिसर पांडुका डॉ. देवेंद्र दिली उपस्थित रहे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं कक्षा 12वीं की छात्राओं ने नवोदय के पूर्व छात्र एवं आईएएस अधिकारी डॉ. राजेंद्र के जीवन संघर्ष पर आधारित प्रेरक प्रस्तुत की वहीं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने सामाजिक असमानता पर आधारित नाटिका के माध्यम से शिक्षा और संकल्प के महत्व के बारे में बताया कक्षा 12वीं की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य तथा कक्षा 7वीं की छात्राओं ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। ईशांत एवं चंचल यादव ने नवोदय पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए। श्री नदीम कृष्ण ने संबंधित करते हुए कहा कि नवोदय ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच है जिसने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और संस्कार दिए डॉ. देवेंद्र दिली ने कहा कि नवोदय का अनुशासित वातावरण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है प्राचार्या श्रीमती महिमा सिन्हा ने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन को सफलता का आधार बताते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया शिक्षक श्री के.एल. देवांगन ने शिक्षा के साथ विनम्रता और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री अमर राहुजा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं के छात्र मनीष एवं कुणाल ने किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read