लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज, गरियाबंद द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन मंगाए गए हैं लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए टैक्सी ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड, सेल्सपर्सन (वितरण), ग्रामीण राजमिस्त्री, जल वितरण संचालक, आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (बेसिक), बायोमेडिकल उपकरण रखरखाव सहायक (हेल्थकेयर), बांस का काम करने वाला कारीगर, फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट तथा डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट सहित अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाईवलीहुड कॉलेज, टोनही नाला के आगे, देवभोग रोड, गरियाबंद में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read