नातों की गूंज, हाथों में परचम और भाईचारे का पैगाम — देवभोग में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

नातों की गूंज, हाथों में परचम और भाईचारे का पैगाम — देवभोग में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

इन्हे भी जरूर देखे

नातों की गूंज, हाथों में परचम और भाईचारे का पैगाम — देवभोग में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

देवभोग–:–ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर देवभोग क्षेत्र में मुस्लिम समाज द्वारा उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों की गूंज सुनाई दी और हाथों में परचम लेकर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाईं।

जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आकर्षक ढंग से सजाए गए जुलूस ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए प्रेम, शांति, मानवता तथा भाईचारे के संदेश को याद किया। समाज के लोगों ने कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा इंसानियत, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगरवासियों ने भी सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए कार्यक्रम में सहयोग किया।

आयोजकों ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की।

देवभोग में निकला यह जुलूस धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान “नातों की गूंज हाथों में परचम और दिलों में भाईचारे का पैगाम देखने को मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read