[gtranslate]

देवभोग थाने में ‘खाकी के साथ राखी’ कार्यक्रम, साइबर ठगी से बचाव के लिए जनजागरूकता का लिया संकल्प पुलिस विभाग और ब्रह्म कुमारी दीदियों ने जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और पत्रकारों को बांधी साइबर जागरूकता की राखी

देवभोग थाने में ‘खाकी के साथ राखी’ कार्यक्रम, साइबर ठगी से बचाव के लिए जनजागरूकता का लिया संकल्प पुलिस विभाग और ब्रह्म कुमारी दीदियों ने जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और पत्रकारों को बांधी साइबर जागरूकता की राखी

इन्हे भी जरूर देखे

देवभोग थाने में ‘खाकी के साथ राखी’ कार्यक्रम, साइबर ठगी से बचाव के लिए जनजागरूकता का लिया संकल्प

पुलिस विभाग और ब्रह्म कुमारी दीदियों ने जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और पत्रकारों को बांधी साइबर जागरूकता की राखी

देवभोग-:-गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन पर आज देवभोग पुलिस थाना परिसर में 28 अगस्त 2026 , दिन शुक्रवार को दोपहर 1.00 बजे ‘खाकी के साथ राखी’ कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समाज के प्रत्येक वर्ग को साइबर सुरक्षा अभियान से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत देवभोग के पार्षद, पत्रकार, व्यवसायी, ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे समाजसेवी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से अगस्त माह के दौरान लगातार चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान की जानकारी देते हुए लोगों से अपने आसपास के नागरिकों को भी साइबर अपराधों से सावधान करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया अभियान का महत्व

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, ओटीपी, एटीएम और विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिए ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में केवल पुलिस के प्रयास से साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगाना संभव नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, पत्रकारों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, एटीएम पिन, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की आवश्यकता है।

ब्रह्म कुमारी दीदियां ने दिया नशामुक्ति का संदेश

उक्त कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी दीदियां ने भी नशामुक्ति को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ -साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, युवाओं को नशें से दूर रखते हुए स्वस्थ्य, संस्कारित और जागरूक समाज के निर्माण में सभी को भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को नशामुक्त भारत, विकसित भारत की संकल्पना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और इसे साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।साथ ही गांव-गांव जाकर आम नागरिकों को नशामुक्त एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

साइबर जागरूकता की राखी बांधकर दिया सुरक्षा का संदेश

गौरतलब है कि पुलिस विभाग की बहनें और ब्रह्म कुमारी दीदियां ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और पत्रकारों को साइबर जागरूकता अभियान की राखियां बांधी गई।राखी के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों व्यवसायियों व पत्रकारों की सख्त आवश्यक है क्योंकि सभी लोगों की सहयोग से जनता को ज्यादा जागरूक करने में आसानी होगी। उन्होंने ज्यादातर पत्रकारों को इसमें पूरी सहभागिता निभाने की विशेष अपील की गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read