[gtranslate]

मोहन से बोलीं उमा…”जब मस्जिद बचा सकते हैं तो मंदिर क्यों नहीं..?”

मोहन से बोलीं उमा…”जब मस्जिद बचा सकते हैं तो मंदिर क्यों नहीं..?”

इन्हे भी जरूर देखे

मोहन से बोलीं उमा…”जब मस्जिद बचा सकते हैं तो मंदिर क्यों नहीं..?”
भोपाल–:–मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे… इस दौरान दोनों की करीब 40 मिनट बंद कमरे में चर्चा हुई… मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में उमा ने कहा कि ”हमारी यह मुलाकात सियासी ना होकर भाई-बहन वाली थी…. इस दौरान मैंने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर से लेकर बंडा शराब कांड सहित अनेक मुद्दों पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी… मैंने सवाल भी रखा कि अगर मस्जिद को बचाया जा सकता है तो मंदिर को कैसे गिराया जा सकता है..? अगर मुझे उज्जैन में रहते हुए इस घटनाक्रम की जानकारी होती तो मैं खुद खड़े हनुमान जी के सामने जाकर खड़ी हो जाती… मुझे मंदिर की जानकारी उज्जैन से निकलने के बाद मिली थी… मुझे उम्मीद है कि सरकार और अधिकारी जनभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे फैसला लेंगे..!” बता दें कि इस समय उमा भारती के तेवर बंडा शराब कांड पर भी तीखे हैं और उन्होंने शराबबंदी जैसे मुद्दे को एक बार फिर हवा दी है… इसी बीच डॉ. यादव का उमा भारती से मिलना कई कयासों को जन्म दे रहा..!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read