[gtranslate]

खरगोन पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका पुलिस ने किया जप्त

खरगोन पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका पुलिस ने किया जप्त

इन्हे भी जरूर देखे

खरगोन पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका पुलिस ने किया जप्त

खरगोन–:–पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्रीमति सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना बेड़िया की पुलिस टीम ने ग्राम अम्बा में हुई चोरी की घटना एवं पूर्व में हुई 02 मोटर साइकल चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 08.09.26 को फरियादी निवासी ग्राम अम्बा ने थाना बेड़िया पर सूचना दी कि, दिनांक 07- 08.09.26 को जब वे घर में सो रहे थे सुबह उठ कर देखने पर फरियादी ने देखा कि उसके घर की अलमारी का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति 01 जोङी सोने की झुमकी, 01 मोबाईल व 8000 रुपये नगदी कुल मश्रुका 90000/- रुपये का चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैडिया पर अपराध क्रमांक 259/26 धारा 305 ए, 331(4) बीएनएस का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

*पुलिस कार्यवाही*
ग्राम अम्बा में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में थाना बेड़िया से पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी के घर एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त 01 संदेही को चिह्नित किया गया जिसकी गतिविधियां पुलिस टीम को संदिग्ध लगी ।
पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना में ग्राम लाखापुरा के रहने वाले जीवन उर्फ सचिन की संलिप्तता हो सकती है ।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा संदेह के आधार पर जीवन उर्फ सचिन को अभिरक्षा में लिया गया जिससे बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने उक्त चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी जीवन उर्फ सचिन के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका 01 जोङी सोने की झुमकी, 01 मोबाईल व 8000 रुपये नगदी कुल मश्रुका 90000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी जीवन उर्फ सचिन से चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ करने पर उसने पूर्व में बेड़िया क्षेत्र से 02 मोटर साइकिल चोरी करने की भी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस रिकार्ड खंगालने पर थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 05/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 242/26 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज होना पाया गया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उक्त दोनों मोटर साइकलों कीमती लगभग 1,45,000/- रुपये को भी जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

*गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम*
1. जीवन उर्फ सचिन पिता मांगीलाल ओहरे उम्र 26 वर्ष निवासी लाखापुरा चैनपुर

*पुलिस टीम*
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बैडिया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस थाना बैडिया से उनि सुरेश शर्मा, सउनि मेहबूब खान, सउनि नहारसिंह सेमले, प्रआर. 539 शेख समीर, प्रआर 08 अनिल किराङे, आर 336 दुलेसिंह चौहान, आर. 150 रविन्द्र चौहान एवं थाना बैडिया के अन्य स्टाफ व सायबर टीम खरगोन का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read