[gtranslate]

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बडोद में जनविश्वास शिविर 18 सितंबर को क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके समाधान होगा

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बडोद में जनविश्वास शिविर 18 सितंबर को क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके समाधान होगा

इन्हे भी जरूर देखे

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बडोद में जनविश्वास शिविर 18 सितंबर को क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके समाधान होगा

अगर-मालवा –:–मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में 7 अगस्त 2026 से जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में शुक्रवार 18 सितंबर 2026 को नगर परिषद क्षेत्र बड़ोद में जन विश्वास शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगी। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं हो सकेगा, उनका समयसीमा में निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों और ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर समाधान करवाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read