[gtranslate]

आमामोरा में बैंक खाते की केवाईसी के लिए लगाई गई शिविर

आमामोरा में बैंक खाते की केवाईसी के लिए लगाई गई शिविर

इन्हे भी जरूर देखे


आमामोरा में बैंक खाते की केवाईसी के लिए लगाई गई शिविर

गरियाबंद-:- 23 सितंबर 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देशानुसार जिला अग्रणी बैंक के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा गरियाबंद द्वारा ग्राम पंचायत अमामोरा में बैंक खातों की केवाईसी कराने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लंबे समय से लेन-देन नहीं होने के कारण जिन खाताधारकों का निष्क्रिय हुए बैंक खातों को केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से सक्रिय कर बैंकिंग सेवाओं का लाभ फिर से हितग्राहियों मिलना प्रारंभ होगा। शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि बैंक खाता सक्रिय रहने से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, वीबी-जी रामजी, वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला गैस सब्सिडी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीणों को अपने बैंक खाते की केवाईसी समय पर कराने तथा बैंकिंग सेवाओं का नियमित उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को आवश्यकता के अनुसार समझदारी पूर्वक ऋण लेने, समय पर ऋण का भुगतान करने तथा वित्तीय योजनाओं का उचित उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया। डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड की जानकारी, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य बैंकिंग जानकारी साझा न करें। फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
शिविर को संबोधित करते हुए लीड बैंक के एफएलसी श्री प्रेमलाल साहू ने सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं के प्रभावी उपयोग और वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ साइबर अपराधों से भी सुरक्षित रह सकते हैं।
शिविर में ग्राम पंचायत अमामोरा के सरपंच श्री अर्जुन लाल कमार, सचिव श्री गीताराम मरकाम, उपसरपंच श्री लखन यादव, ब्लॉक आवास समन्वयक जनपद पंचायत गरियाबंद श्रीमती खुशबू सोनवान, टीए श्री गोपी कुंजम, रोजगार सहायक श्री भेश्वर यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा गरियाबंद शाखा के बैंक मित्र श्री घनश्याम यादव, श्री पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read