[gtranslate]

शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में ‘नमो सेवा गाथा’ का किया गया मंचन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुति देकर शासकीय योजनाओं के लिए जागरूक किया

शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में ‘नमो सेवा गाथा’ का किया गया मंचन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुति देकर शासकीय योजनाओं के लिए जागरूक किया

इन्हे भी जरूर देखे


शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में ‘नमो सेवा गाथा’ का किया गया मंचन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुति देकर शासकीय योजनाओं के लिए जागरूक किया

गरियाबंद-:- 29 सितंबर 2026/ शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के विकास, जनसेवा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों तथा देश की सामाजिक एवं समसामयिक परिस्थितियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनसेवा, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर, श्री आशीष शर्मा, श्री सुरेंद्र सोनटेके एवं श्री धनराज विश्वकर्मा उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप ने विद्यार्थियों से अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. तलवरे, वरिष्ठ प्राध्यापक गण, अतिथि व्याख्याता, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यम कुमार कुंभकार ने अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक संस्कृत श्री प्रेमानंद महिलांग ने किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read