[gtranslate]

धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान 10 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन

धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान 10 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन

इन्हे भी जरूर देखे

धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान 10 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन

बुरहानपुर-:-समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए जिले में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से प्रारंभ हो गई है। किसान 10 अक्टूबर, 2026 तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया गया है, ताकि उन्हें पंजीयन केन्द्रों पर अनावश्यक रूप से कतार में लगने की समस्या से निजात मिल सके।

किसान निःशुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सशुल्क पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोक सेवा केन्द्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से भी कराया जा सकेगा। किसान स्वयं के मोबाइल के माध्यम से भी पंजीयन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्र

उपार्जन पंजीयन के लिए जिले में तुकईथड़, सिरपुर, सीवल, धूलकोट, नावरा, दर्यापुर, शाहपुर, बुरहानपुर, लोनी एवं निंबोला स्थित सहकारी संस्थाओं को पंजीयन केन्द्र निर्धारित किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा 10 अक्टूबर तक अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read