[gtranslate]

सफलता की कहानी रजनकट्टा की अंजू ने महतारी वंदन योजना की राशि से अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि में कर रही बचत

सफलता की कहानी रजनकट्टा की अंजू ने महतारी वंदन योजना की राशि से अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि में कर रही बचत

इन्हे भी जरूर देखे

सफलता की कहानी
रजनकट्टा की अंजू ने महतारी वंदन योजना की राशि से
अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि में कर रही बचत

गरियाबंद-:- 30 सिंतबर 2026/ छुरा विकासखण्ड के ग्राम रजनकट्टा की रहने वाली अंजू बाई निषाद एक किसान परिवार से जुड़ी हैं। खेती-किसानी और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच परिवार का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उन्हें अब तक 31 किस्तों का लाभ मिल चुका है। शासन द्वारा प्रत्येक माह आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही भविष्य के लिए बचत की सोच को भी मजबूत किया है। अंजू बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि को केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी इसका उपयोग कर रही हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वे उसके नाम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत कर रही हैं। सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य के लिए केंद्र सरकार की दीर्घकालीन बचत योजना है। इसमें 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के नाम उसके अभिभावक द्वारा खाता खोलकर राशि जमा कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read