[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव में गूंजा स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश छुरा विकासखण्ड में 150 से अधिक आंगन केन्द्रों में उत्साहपूर्वक आयोजन कर विविध गतिविधियों के माध्यम से दिया गया जन-जागरूकता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव में गूंजा स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश छुरा विकासखण्ड में 150 से अधिक आंगन केन्द्रों में उत्साहपूर्वक आयोजन कर विविध गतिविधियों के माध्यम से दिया गया जन-जागरूकता का संदेश

इन्हे भी जरूर देखे


सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव में गूंजा स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश
छुरा विकासखण्ड में 150 से अधिक आंगन केन्द्रों में उत्साहपूर्वक आयोजन कर विविध गतिविधियों के माध्यम से दिया गया जन-जागरूकता का संदेश

गरियाबंद-:-30 सितंबर 2026/महिला बाल विकास छुरा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन उत्सव परियोजना में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक केन्द्रों में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, बाल विकास एवं मातृ-शिशु देखभाल के प्रति आमजनों में जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।


आंगन मिलन उत्सव के दौरान आंगन केन्द्रों में पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम, नेवता भोज, मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, बच्चों की चित्रकारी, नृत्य, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में बच्चों, माताओं एवं समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन द्वारा समुदाय के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जा रही हैं। साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं एवं जनजागरूकता में योगदान के लिए कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आंगन मिलन उत्सव में जिला, जनपद एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला विशेष रूप से उपस्थित होकर स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आंगन केन्द्रों की गतिविधियों में सहभागिता करते हुए समुदाय को बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में पहले 1000 दिनों के महत्व, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से आंगन केन्द्रों को केवल शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थान न बनाकर समुदाय की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता के केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में जिले के अन्य आंगन केन्द्रों में भी आंगन मिलन उत्सव आयोजित किए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वस्थ, सुपोषित एवं जागरूक परिवार तथा सशक्त समुदाय के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read