[gtranslate]

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

बुरहानपुर-:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के पेंशनर, वरिष्ठजनों को कानूनी अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव श्री प्रेमदीप सांकला ने वरिष्ठजनों के कानूनी अधिकार, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधान, उनके हक-अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन एवं उद्देश्यों सहित विभिन्न विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वरिष्ठजन, वॉलेंटियर्स एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read