[gtranslate]

सफलता की कहानी मां की चिंता को मिला संबल, बच्चे के बेहतर पोषण की जगी उम्मीद महतारी जतन योजना से श्रीमती रीता नागेश को मिली 20 हजार रुपये की सहायता सेवा सेतु शिविर बना जरूरतमंद परिवार के लिए राहत और सहारे का माध्यम

सफलता की कहानी मां की चिंता को मिला संबल, बच्चे के बेहतर पोषण की जगी उम्मीद महतारी जतन योजना से श्रीमती रीता नागेश को मिली 20 हजार रुपये की सहायता सेवा सेतु शिविर बना जरूरतमंद परिवार के लिए राहत और सहारे का माध्यम

इन्हे भी जरूर देखे

सफलता की कहानी
मां की चिंता को मिला संबल, बच्चे के बेहतर पोषण की जगी उम्मीद
महतारी जतन योजना से श्रीमती रीता नागेश को मिली 20 हजार रुपये की सहायता
सेवा सेतु शिविर बना जरूरतमंद परिवार के लिए राहत और सहारे का माध्यम

गरियाबंद-:-09 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। जिसके तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन देवभोग विकासखंड के ग्राम खोकसरा में किया गया। शिविर के माध्यम से अनेक नागरिक लाभान्वित हुए। इसी कड़ी में सुपेबेड़ा निवासी श्रीमती रीता नागेश भी एक है। उनके लिए अपने बच्चे का बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य हमेशा प्राथमिकता रहा है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण बच्चे की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। वह चाहती थीं कि उनके बच्चे को पर्याप्त पोषण मिले और उसका समुचित विकास हो। इसी बीच ग्राम खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर उनके लिए मददगार साबित हुआ। शिविर में श्रीमती रीता नागेश को महतारी जतन योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस आर्थिक सहायता से उन्हें बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
सहायता राशि मिलने से श्रीमती नागेश के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन को धन्यवाद दिया। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली यह सहायता श्रीमती नागेश के परिवार के लिए राहत और संबल लेकर आई है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की राह आसान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read