[gtranslate]

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त

इन्हे भी जरूर देखे


त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त

गरियाबंद-:-08 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन दिसंबर 2026 को संपन्न कराए जाने है, जिसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार करने तथा मतदान प्रक्रिया को सरलता से संपन्न कराने के उद्देश्य से जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की जनपद पंचायतों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं फोटोग्राफी संकलन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने बताया कि जिले की पांचों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ‘जाबो’ कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में मतदान जागरूकता संबंधी गतिविधियां सुनिश्चित करेंगे तथा फोटोग्राफी जिला निर्वाचन कार्यालय को नियमित रूप से उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read