[gtranslate]

विशेष अभियान 2026 के तहत बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने दस्तावेजों के सत्यापन पर जोर

विशेष अभियान 2026 के तहत बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने दस्तावेजों के सत्यापन पर जोर

इन्हे भी जरूर देखे


विशेष अभियान 2026 के तहत बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने दस्तावेजों के सत्यापन पर जोर

गरियाबंद-:-09 अक्टूबर 2026/विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत तहसील कार्यालय अमलीपदर में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समय छूट गए ऐसे मतदाताओं के प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, जिनका सत्यापन नहीं हो पाया था अथवा जो अपने एवं अपने परिजनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए थे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read