[gtranslate]

अमलीपदर तहसील मुख्यालय में निकाली गई मतदाता जागरूकता अभियान रैली

अमलीपदर तहसील मुख्यालय में निकाली गई मतदाता जागरूकता अभियान रैली

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारत निर्वाचन आयोग के‌ विशेष अभियान के तहत गत 12 अक्टूबर को गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय अमलीपदर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई!यह रैली अमलीपदर तहसील के निर्वाचन अधिकारी अजय चंद्रवंशी के निर्देशन में कन्या एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ!जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया!ज्ञात हो कि इस जागरूकता रैली के माध्यम से आम नागरिकों एवं छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया!तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया!साथ ही ऐसे पात्र युवा एवं युवती जिनका उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है!उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने प्रेरित किया गया!इस अभियान के अन्तर्गत पात्रता रखने वाले सभी नागरिकगण अपने ग्राम के बीएलओ के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे!इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता लाना,लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा शत प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना है!मतदाता जागरूकता अभियान में प्रमुखरूप से तहसीलदार अजय चंद्रवंशी,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के प्राचार्य आलोक राव वाघे,बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के प्राचार्य शेष नारायण कश्यप, वरुण चक्रधारी,दिनेश कुमार लहरी,अमलीपदर के बीएलओ तीरथ राम श्रीवास,विनोद साहू, अजय कुमार सिन्हा,डेण्डूपदर गोलामाल के बीएलओ उमेश श्रीवास एवं दिलीप सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read